मदीना शरीफ में रियाज़ुल-जन्नाह की ज़ियारत के लिए सऊदी हुकूमत ने नुसुक (Nusuk) ऐप के ज़रिये इजाज़त हासिल करने का निज़ाम बनाया है जिस का तरीक़ा बहुत आसान है जो ज़ैल के मुताबिक़ है:
(1) नुसुक ऐप डाउनलोड करें: अपने मोबाइल के Play Store (Android) या App Store (iOS) पर जाएं। वहां “नुसुक” (Nusuk) लिख कर ऐप डाउनलोड करें।
(2) अकाउंट बनाएं या लॉग इन करें: ऐप इंस्टाल करने के बाद उसे खोलें। अपनी शनाख़्ती तफ़्सील (नाम, पासपोर्ट नंबर, फोन नंबर, और दीगर ज़रूरी मालूमात) दर्ज करके अकाउंट बनाएं। अगर आप पहले से अकाउंट बना चुके हैं, तो लॉग इन करें।
(3) रियाज़ुल-जन्नाह के लिए दरख़्वास्त दें: ऐप के “Permits” या इजाज़त नामे वाले हिस्से में जाएं। “Visit Rawdah Al-Sharifah” (ज़ियारत रौज़ा शरीफ़ा) सेलेक्कट करें। अपनी पसंद की तारीख़ और वक़्त चुनें।
(4) तफ़्सीलात की तस्दीक़ करें: अपने ज़ाती डेटा की तस्दीक़ करें (पासपोर्ट नंबर और दीगर तफ़्सीलात)। दी गई हिदायात को पढ़ें और तस्दीक़ करें।
(5) इजाज़त नामा हासिल करें: दरख़्वास्त मुकम्मल होने पर, आपको इजाज़त नामा (Permit) मिलेगा। इस की एक डिजिटल कॉपी महफूज़ रखें या प्रिंट निकाल लें।
(6)रियाज़ुल-जन्नाह पहुंचें: मुक़र्रर तारीख़ और वक़्त पर रौज़ा शरीफ़ पहुंचें। अपना इजाज़त नामा और शनाख़्ती दस्तावेज़ (पासपोर्ट) साथ रखें। सिक्योरिटी चेक के दौरान ये दिखाएं।
इज़ाफ़ी मालूमात: अपनी ज़ियारत के वक़्त पर पहुंचें क्यूंकि वक़्त की पाबंदी ज़रूरी है। ऐप में दी गई हिदायात पर अमल करें और हुजूम से बचने के लिए हुकूमती असूलों का पालन करें। नुसुक ऐप में कई भाषा के ऑप्शन मौजूद हैं, जिस से इस्तेमाल मज़ीद आसान हो जाता है। अगर किसी क़िस्म की परेशानी हो तो मस्जिदे नबवी के मालूमाती मरकज़ या वहां मौजूद स्टाफ से मदद ले सकते हैं।
अगर आप इन्तेहाई मुनासिब कीमत में और १००% काबिल ए एतेबार टूर के साथ उमराह करना चाहते हैं तो फ़ौरन निचे क्लिक करें.
Hamare WhatsApp Group Me Shamil Ho Jayen Taake Aapko Aage Aane Wale Packages Aur Offer Ki Khabar Mil Sake.
ہمارے واٹس ایپ گروپ میں شامل ہوجائیں تاکہ آپ کو آئندہ آنے والے پیکیج اور آفر کی خبر مل سکے۔